{"_id":"6af377279918bc2338053475","slug":"fir-against-a-kanjala-farmer-for-stubble-burning-ambala-news-c-36-1-amb1001-172493-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पराली जलाने के मामले में कंजाला के किसान पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पराली जलाने के मामले में कंजाला के किसान पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खेतों में जलाई पराली
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। सैटेलाइट से पराली जलाने की लोकेशन मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंजाला गांव के एक किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की शिकायत पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपायुक्त अंबाला के निर्देश पर गठित ग्राम स्तरीय कमेटी ने 9 नवंबर को लखनौरा और कंजाला गांव की सीमा पर निरीक्षण किया था। हरसैक उपग्रह से 8 नवंबर को पराली जलाने की लोकेशन मिली थी। जांच के दौरान कंजाला निवासी किसान गुरदेव सिंह के करीब 12 कनाल 6 मरले खेत में फसल अवशेष जले हुए पाए गए।
जांच अधिकारी एसआई रविंद्र कुमार के अनुसार, कृषि विभाग के सुपरवाइजर पुनीत ने जांच रिपोर्ट, चालान रसीद और खेत की तस्वीरों सहित पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर किसान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223ए व 280 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।