{"_id":"2a213f152577c33f5a2aed87f34a2908","slug":"mbbs-seat-arrange-19-million-deceived-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस सीट दिलाने का झांसा देकर 19 लाख ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस सीट दिलाने का झांसा देकर 19 लाख ठगे
अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 07 Oct 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के देहरादून एमबीबीएस के लिए एंट्रेस टेस्ट देने गए युवक को इस तरह से शातिरों ने झांसे में लिया, उससे शातिरों ने 19 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सतीश कुमार निवासी ने बतया कि वह मेडिकल का एंट्रेस टेस्ट देने के लिए देहरादून के गुरु रामराय मेडिकल कालेज में गया था। इसी दौरान कुछ लोगों से मुलाकात हुई। इन लोगों ने बातों बातों में उससे यहां आने का कारण पूछा, जिस पर उसने बताया कि वह एमबीबीएस के लिए एंट्रेस टेस्ट देने के लिए आया है।
इस पर इन शातिर युवकों ने उससे कहा कि वे उसकी सीट एमबीबीएस के लिए पक्की करवा देंगे। इस पर वह उनके झांसे में आ गया और उनसे बातचीत आगे बढ़ाई। वह एंट्रेस टेस्ट देने के बाद वापस आ गया। इस दौरान इन शातिर लोगों ने उनका संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
सतीश ने बताया कि कुछ समय के बाद इन शातिरों ने उससे कहा कि वह एमबीबीएस सीट के लिए 19 लाख रुपये का इंतजाम करे। वह अंबाला आएंगे और उससे 19 लाख रुपए ले जाएंगे।
इसी के तहत यह शातिर लोग कुछ समय के बाद अंबाला के पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक रेस्तरां में पहुंचे और सतीश को भी बुला लिाय। सतीश भी 19 लाख रुपये की राशि लेकर उक्त रेस्तरां में पहुंच गया। इन शातिरों ने सतीश से 19 लाख रुपए लिये और कुछ दिनों के बाद संपर्क करने को कहा।
सतीश ने बताया कि इसके बाद उसने इन लोगों से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो पाया।