फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor said to the officials: I want cleanliness in the city

अधिकारियों से बोलीं मेयर : मुझे शहर में साफ चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mayor said to the officials: I want cleanliness in the city
मेयर सैलजा सचदेवा ने सेक्टर-एक सामुदायिक भवन में चल रही नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में ​निर
अंबाला सिटी। मेयर सैलजा सचदेवा ने सेक्टर-एक सामुदायिक भवन में चल रही नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क, शहर में नालों और ड्रेन की सफाई और पार्कों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि महिलाओं को सफाई पसंद होती है, मुझे भी शहर में सफाई चाहिए। मेयर ने पुराने दिल्ली रोड पर नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ तालमेल कर सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

पार्कों के रखरखाव और सड़क के सवाल पूछे
मेयर सैलजा सचदेवा ने अधिकारियों से शहर में सड़क बनाने के लिए भी सवाल पूछे। साथ ही कई सड़क के बारे में उनके बनाने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली कि उन सड़कों का कार्य कहां तक पहुंच गया है और कब तक यह सड़क बनेंगी। उन्होंने शहर में पार्कों की संख्या पूछने के साथ कितने पार्कों को ठेके पर और कितने पार्कों को रेसीडेंशियल सोसाइटी को दिया गया है, इसको लेकर भी जानकारी ली। मेयर सैलजा सचदेवा नगर निगम की विभिन्न ब्रांच में जाकर समस्याएं सुन रही हैं और ब्रांच संबंधित कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed