फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor distributed bicycles to students

Ambala News: मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पांच गांवों के 11वीं व 12वीं के छात्रों को वितरित कीं साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Mayor distributed bicycles to students
मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पांच गांवों के 11वीं व 12वीं के छात्रों को वितरित कीं साइकिल
cकार्यक्रम के दूसरे दिन मेयर शक्ति रानी शर्मा ने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के रवालों, लदाना, बहबलपुर, लखनौर साहिब, बेगोमाजरा, भोनोखड़ी गांव सहित कई गांव का दौरा किया। इस दौरा लोगों ने जहां फूलों से मेयर शक्ति रानी शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान मेयर शक्ति रानी शर्मा ने रवालों गांव स्थित गुरुद्वारा श्री हुकमसर साहिब व गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की हमेशा सोच रही है कि लोगों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने महसूस किया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कई किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है, जिसके कारण उनका समय भी बर्बाद होता है। इसी बात को सोचते हुए सरकारी स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को साइकिलें वितरित की जा रही हैं। वहीं, भानोखेड़ी गांव में भी युवाओं ने खेल स्टेडियम बनाए जाने की मांग रखी। इस अवसर पर रवालों में बलजिंद्र सिंह नंबरदार, लाभ सिंह पूर्व सरपंच, लदाना से सुरेश शर्मा, बहबलपुर से कमलेश कौर, सुरजीत सिंह, लखनौर साहिब से जरनैल सिंह, बेगो माजरा से अवतार सिंह, भानोखेड़ी से टेकचंद, सुरेंद्र शर्मा, प्रवीण चेतराम, मदन मोहन घेल, बलजीत साहनी, राजकुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
लदाना गांव की महिलाओं ने सिलाई सेंटर खोलने की मांग रखी
मेयर शक्ति रानी शर्मा ने लदाना गांव का भी दौरा किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने उनके सामने गांव में सिलाई केंद्र खोलने की मांग रखी। जिस पर मेयर शक्ति रानी शर्मा ने जल्द ही सिलाई सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिलाई केंद्र में छह महीने का कोर्स है और कोर्स पूरा होने के बाद प्रमाण-पत्र भी दिया जाता है। लदाना के बच्चों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा को एक लिखित में अपना मांग पत्र दिया और खेलने के लिए क्रिकेट किट सहित अन्य सामान दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed