फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor by-election: The stage is being set for election campaign

मेयर उपचुनाव : चुनाव प्रचार के लिए सजने लगा मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: The stage is being set for election campaign
अंबाला सिटी। मेयर पद के उप चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार अब शेड्यूल बनाकर धरातल पर सक्रिय हो गए हैं। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है तो अब पार्टी के बड़े नेता भी मंच पर दिखने लगे हैं। शहर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

भाजपा जहां देश में दूसरे राज्यों में आए चुनावी परिणाम और प्रदेश में बनी सरकार से लबरेज है तो वहीं कांग्रेस भी अंबाला जिले में तीन विधानसभा सीट पर अपना कब्जा होने से जोश में लग रही है। इससे भाजपा नगर निगम मेयर पद पर पहली बार कमल खिलाने के लिए मैदान में उतरी है और कांग्रेस दूसरी बार निगम में कमल खिलाना चाहेगी।
विज्ञापन

कुछ ही महीनों में तीसरे चुनाव से फिर शहर में सियायती गर्मी बढ़ी
बीते वर्ष में ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनाव के बाद फिर से अब चुनावी माहौल बन गया है। इससे शहर में सियासी गर्मी बढ़ गई है। शहर में फिर से शहर की छोटी सरकार का चौधरी चुनने के लिए लोगों में चर्चा बनने लगी है कि यह ताज किसके सिर पर सजेगा। यह मुकाबला रोमांचक बनता जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में अब जनसभा शुरू होने वाली हैं। इनको लेकर उम्मीदवार रणनीति बना रहे हैं। शहर के वार्डों में छोटी जनसभा तो शुरू भी हो गई हैं। पार्टी के बड़े नेता भी अब मंच पर दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस महीने में शहर की सूरत बदलने के लिए वायदे
भाजपा से शैलजा सचदेवा और कांग्रेस से अमीषा चावला चुनावी मैदान में है। इन दोनों उम्मीदवार में मुकाबला रोमांचक हो सकता है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि अन्य पार्टियों ने चुनाव को अपना रुझान नहीं दिखाया है। शहर में इनेलो, बसपा, आम आदमी पार्टी शांत है। इन पार्टी का वोट बैंक भी मेयर उप चुनाव में अपना प्रभाव दिखा सकता है। अपने चुनावी भाषण में शहर की सूरत को बदलने के लिए वायदे भी किए जा रहे हैं और शहर की मुख्य समस्या सफाई, बेसहारा गोवंश, आवारा कुत्तों की समस्याएं भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed