फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maximum temperature 44.3 degrees, hottest day of the season

Ambala News: अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature 44.3 degrees, hottest day of the season
चिलचिलाती गर्मी में छावनी के निकलसन रोड पर ​शिकंजी का पीते   बच्चे। संवाद
अंबाला सिटी। गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। इतना ही नहीं रात्रि तापमान भी लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

लू चलने से लोगों को आंखों और त्वचा पर जलन का अहसास हुआ। गर्मी के सितम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यही नहीं गर्मी बढ़ने से पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। इनके तापमान को सामान्य रखने के लिए पंखे भी ऑटोमेटिक तरीके से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह नाै बजे ही हाल हुआ बेहाल
दिन में सूरज की तेज धूप के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। सुबह कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी तो लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी हो गई। सुबह 9 बजे ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून तक लू चलने का अलर्ट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। जो गर्म और खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवा चल सकती है। 14 जून को हवा में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने के आसार हैं।

मंगलवार को ऐसा बढ़ा अधिकतम तापमान

समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

सुबह 5.30 बजे 31.0

सुबह 8.30 बजे 33.2

सुबह 11.30 बजे 38.8

दोपहर 2.30 बजे 42.4

शाम 5.30 बजे 44.3

जून माह में ऐसी बढ़ी खपत

तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
6 जून 62.03

7 जून 71.92

8 जून 79.77
9 जून 84.56
10 जून 86.00
वर्जन
गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ रही है। पावर हाउस में बड़े ट्रांसफार्मर पर लगे पंखे तापमान के हिसाब से ऑटोमेटिक तरीके से चल जाते हैं ताकि ट्रांसफार्मर का तापमान सामान्य रखा जा सके। अंबाला सर्कल में बिजली सुचारू रूप से चल रही है।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed