{"_id":"63e6b106e8eec224970fb005","slug":"maximum-number-of-students-of-ambala-appeared-in-the-foundation-examination-in-the-entire-state-ambala-news-knl1354352134-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंबाला के विद्यार्थियों ने दी बुनियाद की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंबाला के विद्यार्थियों ने दी बुनियाद की परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते डीईओ
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। बुनियाद परीक्षा में अंबाला के विद्यार्थियों ने खूब रूचि दिखाई। पूरे प्रदेश में अंबाला के सबसे अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। अंबाला में इस परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए कुल 14 सेंटर बनाए गए थे। इस परीक्षा केंद्रों में 4 हजार 855 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि विभाग की ओर से कुल 5 हजार 350 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। दोपहर के समय हुई इस परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली गई थी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की अच्छे से जांच की गई। वहीं परीक्षा में किसी तरह की नकल न हो इसके लिए स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सारी व्यवस्था जांची। साथ ही संबंधित केंद्र निरीक्षकों से पूरी जानकारी प्राप्त की। इस परीक्षा में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी। इससे कि बच्चे इन प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर आगे बढ़ सके।
इस सेंटर की यह रही स्थिति
राजकीय स्कूल प्रेमनगर में कुल 438 विद्यार्थियों में से 398 उपस्थित हुए जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल बलदेव नगर में 434 में से 388 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 46 अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल बकरा मंडी में 427 में से 383 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 44 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल बीसी बाजार में 377 में से 339 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 38 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल पुलिस लाइन में 394 में से 362 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला स्कूल शहजादपुर में 372 में से 318 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 54 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल शहजादपुर में 357 में से 336 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 21 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल बिहटा में 380 में से 347 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल मेन ब्रांच में 427 में से 378 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 49 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल साहा में 356 में से 328 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय मिडल स्कूल नारायणगढ़ में 335 में से 309 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय स्कूल बराड़ा में 356 में से 322 विद्यार्थी मौजूद रहे जबकि 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।राजकीय स्कूल उगाला 330 में से 311 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 19 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय स्कूल नारायणगढ़ में 367 में से 336 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
वर्जन
बुनियाद परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्साह दिखाई। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंबाला के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला।