फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maximum mercury 3.3 degrees below normal, cold wave hit

Ambala News: अधिकतम पारा सामान्य से 3.3 डिग्री कम, शीतलहर ने सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury 3.3 degrees below normal, cold wave hit
फोटो--34
विज्ञापन

- आज भी ठंडा दिन रहने का रेड अलर्ट, चार दिन से नहीं निकली धूप, लगातार बढ़ रही ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ठंड के तेवर तल्ख बने हुए हैं, रही सही कसर शीतलहर पूरी कर दे रही है। हालात यह बन गए हैं कि लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बाहर निकलते ही ठिठुरन भरी ठंड से कंपकंपी छूट रही है। शुक्रवार को भी ठिठुरन भरी ठंड रही। इसका असर बाजार पर भी दिखाई दिया। ठंड के कारण बाजार से रौनक गायब रही। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 3 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक ऐसा रहा तापमान
समय अधिकतम न्यूनतम
सुबह 5.30 12.0 11.6
सुबह 8.30 12.6 11.9
सुबह 11.30 13.0 11.5
दोपहर 2.30 14.0 11.4
शाम 5.30 13.2 11.3
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

घना कोहरा छाने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है। आगामी 4 और 5 जनवरी को घने कोहरे व शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों में ऐसे बढ़ी ठंड

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
29 दिसंबर 17.0 8.0
30 दिसंबर 17.0 10.1

31 दिसंबर 14.5 9.6
1 जनवरी 14.9 10.0
2 जनवरी 14.2 10.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed