{"_id":"68eeaa7c1f307a5ae5050ea4","slug":"maujgarh-railway-underpass-filled-with-water-even-without-rain-ambala-news-c-36-1-amb1001-151423-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिना बारिश के ही पानी से भरा मौजगढ़ रेलवे अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिना बारिश के ही पानी से भरा मौजगढ़ रेलवे अंडरपास
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर बराड़ा के अंडरपास में जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर बराड़ा में बने अंडरपास में जरा सी बारिश होने से पानी खड़ा हो जाता है, हालांकि जब से यह अंडरपास बने हैं, तभी से लोग इन पर सवालिया निशान लगा रहे हैं, क्योंकि न तो इनमें से पानी निकासी हो पाती है और इसकी दीवारों से भी पानी रिसता रहता है जो अंडरपास में जमा हो जाता है। पानी भरने का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि कई गांवों के लोगों को इन्हीं अंडरपास से बराड़ा में आवागमन होता है, लेकिन पानी भरा होने के कारण उन्हें काफी दूरी तय करके अन्य मार्ग से आना पड़ता है।
जब से बना अंडरपास, तब से परेशानी
लोगों का कहना है कि जब से यह अंडरपास बने हैं, तभी से लोग परेशान हैं, इससे अच्छा तो यहां फाटक थे, कम से कम पानी की समस्या तो नहीं रहती थी। पिछले दिनों में बारिश का पानी में इस अंडरपास में भरा रहा। लेकिन अब बिना बारिश के भी मौजगढ़ के पास रेलवे अंडरपास में पानी भर रहा है। हैरानी वाली बात है कि अंडरपास में नीचे से पानी के फव्वारे फूट रहे हैं और इस कारण जलभराव हो रहा है, इसके अलावा अंडरपास की दीवारें भी रिस रही हैं। इस कारण अंडरपास में करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया है। इसी गंदे पानी के बीच से लोग जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं।
10 से अधिक गांव के लोग करते हैं आवागमन
दरअसल यह अंडरपास गांव राजोखेड़ी, सुभरी, उगाला, सज्जन माजरी, दादुपुर, तंदवाल, तंदवाली, सोहाता, खानपुर समेत कई गांवों को बराड़ा से जोड़ता है और रोजाना भारी संख्या में लोग यहां आवागमन करते हैं, लेकिन अंडरपास में पानी भरा होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस हिसाब से इसमें पानी भरा है और दीवारों से पानी रिस रहा है, ऐसे में लोगों को खतरा बना हुआ है कि कोई हादसा न हो जाए। जागृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. कुलदीप शर्मा और इनेलो महिला जिलाध्यक्ष रीटा केसरी ने कहा कि बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास और मौजगढ़ के पास बने दोनों अंडरपास में हर वर्ष बुरा हाल रहता है। यहां के लोग लगातार रेलवे प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि यहां निकासी का उचित प्रबंध किया जाए, लेकिन फिर भी हाल जस के तस हैं। हालांकि पिछले दिनों मौजगढ़ रेलवे अंडरपास में पानी के कारण स्लैब टूट गए थे, इस कारण इस अंडरपास से कई महीने आवाजाही भी बंद रही।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी जाएगी ताकि लोगों से जुड़ी इस समस्या का समाधान हो सके।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।