अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में वीरवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के कुल 213 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयुवर्ग-17 में पीएम श्री केवि मथाना ने पीएम श्री केवि हरसिंहपुरा को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। पीएम श्री केवि सिरसा ने पीएम श्री केवि क्रमांक एक चंडीमंदिर को एक कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया।
पीएम श्री केवि क्रमांक एक अंबाला ने पीएम श्री केवि क्रमांक तीन अंबाला को शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 3-0 से पराजित किया। आयुवर्ग-14 वर्ग में पीएम श्री केवि क्रमांक तीन अंबाला ने पीएम श्री केवि मथाना को सधे हुए खेल में 2-0 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक वन चंडीमंदिर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सोहना रोड गुरुग्राम, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा, पीएम श्री विद्यालय मानेसर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक सिरसा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन अंबाला शामिल रहे। विद्यालय प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा एवं आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद