फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mastpur village sarpanch attacked with sticks

Ambala News: मस्तपुर गांव के सरपंच पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Mastpur village sarpanch attacked with sticks
अंबाला। मस्तपुर गांव में नाले की सफाई का जायजा ले रहे सरपंच पर दो युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सरपंच की छाती में फ्रेक्चर आया है और कई अंदरुनी चोटें आई। मारपीट करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरजेंट व ओमप्रकाश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में मस्तपुर ग्राम पंचायत के सरपंच बलजिंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम के समय 20 जून को पंचायत द्वारा करवाई जा रही नाले की सफाई का काम देखने के लिए नाले पर पहुंचा था। अभी वह खड़ा ही था कि गांव के दो युवक गुरजेंट सिंह व ओमप्रकाश हाथ में डंडे लेकर उसकी तरफ आए। आते ही हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। नीचे गिरने पर भी डंडे से हमला करते रहे। जैसे ही लोगों को दूर से आते देखा तो हमलावर मौके से फरार हो गए। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भी गए। हमला कर सरकारी काम में बांधा पहुंचाने का भी काम किया। नजदीकी चौड़मस्तपुर में प्राथमिक उपचार करवाया। सीटी स्कैन करवाने पर छाती में फ्रेक्चर सामने आया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed