फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Master mind caught in Co-operative Bank case

Ambala News: को-ऑपरेटिव बैंक मामले में मास्टर माइंड काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Master mind caught in Co-operative Bank case
बलदेव नगर में को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकर रूम की टूटी दीवार की फाइल फोटो
अंबाला। बलदेव नगर के को-ऑपरेटिव बैंक से 32 लॉकर काटकर चोरी करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने बिहार से मास्टरमाइंड देवानंद कुमार बिंद को काबू कर लिया। सोमवार को टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद नौ दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

आरोपी देवानंद मुंगेर के असरगंज क्षेत्र के चोर गांव का रहने वाला है। लॉकर काटकर चोरी के मामले में यह मास्टरमाइंड था। इसने बैंक की रेकी करने के बाद साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि आरोपी अंबाला में काम करता था और उसने बैंक पर नजर रखी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ही नकदी और जेवरात को ठिकाने लगाया था। अभी पुलिस ने आरोपी देवानंद से किसी भी तरह की रिकवरी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी हरविंद्र ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान उसके साथियों का पता लगाया जाएगा और रिकवरी की जाएगी। बताया जाता है कि रिमांड के दौरान आरोपी को पुलिस बिहार भी ले जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लंबे समय से दे रही दबिश

को-ऑपरेटिव बैंक शाखा में चोर 23 और 24 सितंबर को दाखिल हुए थे। बैंक की पिछली दीवार तोड़ने के बाद वे भीतर घुसे और सीसीटीवी तोड़ने के बाद डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद लॉकर रूम की दीवार तोड़ने के बाद करीब 32 लॉकरों को गैस कटर से काटा था। हालांकि इन लॉकरों में से 24 लॉकर की उपभोक्ताओं के थे। पीड़ित उपभोक्ताओं का दावा था कि लॉकरों से करोड़ों के जेवरात और नकदी गायब थी। इस मामले में गठित सीआईए-1 की टीम तीन माह से दबिश दे रही है। आरोपियों से साढ़े पांच लाख की नकदी और 17 लाख के जेवर बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed