{"_id":"657a9b23a4f54798cd048bd5","slug":"massive-fire-broke-out-in-house-in-ram-nagar-of-ambala-several-small-explosions-fear-of-firecrackers-burning-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: राम नगर के मकान में लगी भीषण आग, छोटे-छोटे कई धमाके, पटाखे जलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: राम नगर के मकान में लगी भीषण आग, छोटे-छोटे कई धमाके, पटाखे जलने की आशंका
Thu, 14 Dec 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:35 AM IST
सार
अंबाला में एक घर आग लगने का मामला सामने आया है। आग बुझाने के दौरान मकान में एक के बाद एक कई छोटे धमाके भी हुए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अंबाला में घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला सिटी के राम नगर के एक मकान में वीरवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी और इलाके में हलचल मच गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान मकान में एक के बाद एक कई छोटे धमाके भी हुए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर के भीतर भारी मात्रा में पटाखे रखे हों। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जबकि दमकल विभाग की दो गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन