फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Martyr's Memorial will revive the memories of the First War of Independence

Ambala News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा करेगा शहीद स्मारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Martyr's Memorial will revive the memories of the First War of Independence
अंबाला छावनी में दिल्ली नेशनल हाइवे पर बनकर तैयार शहीद स्मारक। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 1857 की क्रांति और अंबाला के शहीद स्मारक के जिक्र ने इस परियोजना की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है।
600 करोड़ रुपये की लागत से अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंतरराष्ट्रीय शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है। यह स्मारक आजादी की पहली लड़ाई को प्रदर्शित करेगा और अनसंग नायकों के बारे में बताएगा।
विज्ञापन

शहीद स्मारक का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब आधिकारिक रूप से उद्घाटन के लिए यह तैयार है। अहम बात है कि इस स्मारक की परिकल्पना कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने की थी। स्मारक का सही से संचालन हो इसके लिए अनिल विज के कहने पर यहां पर करीब 27 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इनकी भर्ती परियोजना की नोडल एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से दिखेगी क्रांति की गाथा : स्मारक के भीतर वीरों की गाथा को डिजिटल फिल्मों और ऑडियो के माध्यम से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किया गया है। यहां पर्यटकों के लिए इंटरप्रेटेशन सेंटर, म्यूजियम, ओपन एयर थिएटर, मेमोरियल टावर और हेलीपैड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। निर्माण एजेंसी उद्घाटन के बाद तीन साल तक स्मारक का रखरखाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed