{"_id":"5f3f93718ebc3e3d0713ebf3","slug":"markanda-on-peak-aleart-ambala-news-knl413163129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकंडा के साथ बेगना और रूण भी उफान पर, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकंडा के साथ बेगना और रूण भी उफान पर, अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्र के साथ कस्बे में हो रही बरसात के चलते क्षेत्र की नदियां मारकंडा, बेगना, रूण उफान पर हैं। अलबत्ता एहतियात के तौर पर प्रशासन ने काला आम्ब में मारकंडा किनारे बसे झोपड़-पट्टी खाली करवा दी हैं। जानकारी अनुसार बुधवार को दिन-रात हुई पहाड़ी व मैदानी इलाको में बरसात से मारकंडा नदी के पानी 10 फुट ऊपर था। जिसपर प्रशासन ने काला आम्ब शिवालिक कालोनी मारकंडा नदी किनारे बसे झोपड़ -पट्टी वालों को जगह खाली करने के आदेश दिए। पिछले साल मारकंडा नदी में 12 फुट से पानी ऊपर आने पर काला आम्ब मारकंडा नदी पुल के पास दोनों किनारों के तटबंध बह गए थे। इस बार एक तरफ किनारों का कटाव हुआ। इसी तरह रूण नदी और बेगना नदी में 7-7 फुट पानी था। तीनों नदियों में प्रशासन ने लोगों को जाने से मना किया है। पिछले साल इन नदियो में पानी ज्यादा आने पर खेतों में पानी घुसने से फसलों का नुकसान हुआ था। इन नदियों पर बने पुल पर विभाग द्वारा 2-2 कर्मचारी 24 घंटे के लिये देखरेख के लिये छोड़े गए हैं।
मारकंडा नदी में बुधवार को पानी 10 फुट के करीब आया था। इससे पहले हमने काला आम्ब व अन्य जगह जो नदियों के किनारे बसे लोग हैं उन्हे वह जगह खाली करवाने के लिये कहा है। अभी हमारे कर्मचारी सभी पुलों पर दो-दो घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। प्रत्येक 4 घंटे की रिपोर्ट प्रशासन को दी जाती है।
सुधीर मोहन, नहरी विभाग शिवालिक सब डिवीजन।