{"_id":"676cb832c76d0c97e00e24de","slug":"many-departments-honored-on-good-governance-day-ambala-news-c-36-1-ame1006-134962-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुशासन दिवस पर कई विभाग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुशासन दिवस पर कई विभाग सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सुशासन दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में कई विभागों को राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने सम्मानित किया। जिला स्तर पर पहले स्थान पर शिक्षा विभाग, दूसरे पर जिला अग्रणी बैंक और तीसरे स्थान पर कृषि विभाग पर रहा।
पहले तीन स्थानों पर आने वाले विभागों को 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये दिए। तीनों ही विभागों ने शिकायतों से लेकर लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती देने और विद्यार्थियों को बेहतर खुराक देने सहित कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए हैं। इसलिए इन विभागों को चुना है। जिला प्रशासन की ओर से सुशासन दिवस को लेकर कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद विभागों को चुनाव हुआ।
669 राजकीय स्कूलों में बनाया किचन गार्डन
शिक्षा विभाग को सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले में 31 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला। विभाग को राजकीय स्कूलों में बेहतरीन तरीके से बनाए किचन गार्डन के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह गार्डन 669 राजकीय स्कूलों में बनाए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष से स्कूलों में किचन गार्डन बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज हुई थी। इसके लिए कृषि विभाग से भी प्रशिक्षण दिलाया गया।
विज्ञापन
स्वयंसमूहों को दिया 21 करोड़ का कर्ज
जिला अग्रणी प्रबंधक को स्वयं रोजगार के लिए समूहों की मदद करने सहित छह क्षेत्रों में प्रदेश स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। जिला अग्रणी प्रबंधक पुनीत ने बताया कि हमारे विभाग ने अपने लक्ष्य से तीन गुणा स्वयं सहायता समूहों को ऋण देकर उन्हें रोजगार दिलवाने का काम किया है। इसके साथ ही एनयूएलए, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, एआईएफ सहित छह क्षेत्रों में प्रदेश स्तर पर बेहतर कार्य किया है।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद