फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mannat, Pinky, Shlok and Kuber first in yoga

Ambala News: योग में मन्नत, पिंकी, श्लोक और कुबेर प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mannat, Pinky, Shlok and Kuber first in yoga
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योगासन करते हुए ब
अंबाला। अंबाला कैंट में वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम कैंट में सोमवार जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता सुबह नाै बजे से शुरू होकर दोपहर तक चली।
विज्ञापन

10 से 14 वर्ष (लड़के) में श्लोक ने प्रथम, चेतन शर्मा ने द्वितीय, सम्राट ने तृतीय स्थान हासिल किया। 10 से 14 वर्ष (लड़कियों) में मन्नत ने प्रथम, सिमर ने द्वितीय, चाहना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 14 से 18 वर्ष (लड़के) में कुबेर ने पहला, अमनप्रीत सिंह ने दूसरा व हरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान। 14 से 18 वर्ष (लड़कियों) में पिंकी ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय, आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा योग आयोग के सदस्य पंकज बक्शी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, लचीलापन और आत्मबल का अद्भुत प्रदर्शन कर योग के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को सिद्ध किया। इस आयोजन ने जिले में योग संस्कृति को नई ऊर्जा दी है। आयुष विभाग से आए नीरू अग्रवाल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला में कनिका तो पुरुष में संजय विजयी



18 से 28 वर्ष श्रेणी में (लड़के) ने ब्रह्मपाल ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय स्थान। 28 से 40 वर्ष (महिला) में कनिका अग्रवाल ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 40 से 60 वर्ष (पुरुष) में संजय धीमान ने प्रथम, 40 से 60 वर्ष (महिला) में मोनिका ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, रिंपी ने तृतीय स्थान। 60 से 80 वर्ष (पुरुष) में सुरेश कुमार ने प्रथम व 60 से 80 वर्ष (महिला) में सीमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में कोच सतपाल छाबड़ा, परमजीत सिंह, कुसुम, संजय कुमार, सतीश हुड्डा, अशोक कुमार और अमन कुमार उपस्थित रहे। साथ ही आयुष विभाग से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा, योग विशेषज्ञ संदीप मलिक, योग सहायक नीरू अग्रवाल, दीपेंद्र जीत कौर, धर्मवीर, जसबीर और शुभम ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योगासन करते हुए ब

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में योगासन करते हुए ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed