{"_id":"6b09ca4776e27711ca0efc4d","slug":"manisha-chatterjee-appointed-as-drm-of-ambala-division-ambala-news-c-36-1-amb1001-173311-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मनीषा चटर्जी बनीं अंबाला मंडल की डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मनीषा चटर्जी बनीं अंबाला मंडल की डीआरएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईआरटीएस अधिकारी मनीषा चटर्जी को उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल का मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त किया है। वह वर्तमान में कपड़ा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। यह नियुक्ति मौजूदा डीआरएम विनोद भाटिया के स्थान पर की गई है, जिनके आगामी तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
रेलवे बोर्ड के स्थापना शाखा (ई(ओ)III) की ओर से जारी आदेश संख्या के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है। निदेशक (स्थापना/विशेष) सीके. विनोद के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट), प्रधान पीठ, नई दिल्ली में लंबित ओए संख्या 1948/2026 (हमेंद्र कुमार बनाम भारत संघ व अन्य) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। आदेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण करने और हस्तांतरण की तिथियों की सूचना रेलवे बोर्ड को अविलंब उपलब्ध कराई जाए। इस आदेश की प्रति उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य लेखा परीक्षक, प्रधान वित्त सलाहकार, कपड़ा मंत्रालय के सचिव को भेजी गई है।