Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mangalsutra snatched from a woman on her way to distribute Chhath prasad

Ambala News: छठ का प्रसाद देने जा रही महिला से छीना मंगलसूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from a woman on her way to distribute Chhath prasad
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 क्षेत्र के अंतर्गत सावन विहार में सोमवार को छठ पूजा का प्रसाद देने जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और चेन झपट ली। घटना के समय महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर झपटमारी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के जिला सारण (ग्राम बनकटा) निवासी और वर्तमान में सेक्टर-9 क्षेत्र के कौंला गांव में किराये पर रह रही नीतू पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति शशि भूषण पांडेय वायु सेना में 35 एयर विंग, सूरतगढ़ (राजस्थान) में सेवारत हैं और छठ पूजा के पर्व पर छुट्टी पर घर आए हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 5:45 बजे नीतू पांडेय अपने घर से सावन विहार में रहने वाले रिश्तेदार को छठ पूजा का प्रसाद देने के लिए निकली थीं। जब वह सावन विहार वाली गली में पहुंचीं, तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। मौका पाकर बदमाशों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन (लॉकेट सहित) झपट ली और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से घबराई पीड़िता ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश बाइक की तेज रफ्तार का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed