फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manali House: Corporation is not sorry for the inconvenience here

मनाली हाउस : यहां असुविधा के लिए निगम को खेद नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manali House: Corporation is not sorry for the inconvenience here
अंबाला सिटी। मनाली हाउस कॉलोनी के स्थानीय निवासी नगर निगम प्रशासन की ओर से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मनाली हाउस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गलियों में कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है।
विज्ञापन

लोगों के घरों के आगे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। क्षेत्र की सभी नालियां गंदगी से अंटी पड़ी हुई हैं। कॉलोनी के साथ लगते मेन नाले गंदगी से भरे पड़े हुए हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई दरोगा व सफाई कर्मचारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। क्षेत्र की गलियों में लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शिकायत देने के बावजूद लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र की गलियों में रात के समय अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार क्षेत्र की गलियों में पब्लिक हेल्थ विभाग ने पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया है। इस दौरान क्षेत्र की सभी गलियों को तोड़ दिया गया है। आज गलियों में लोगों को अपने चौपहिया वाहन निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पहले से चल रही पेयजल पाइप लाइन से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। लोगों ने पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़कों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हो रहे परेशान
कॉलोनी की गलियों में पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान तोड़ी गई गलियों से स्थानीय लोगों को परेशान हैं। अधिकारियों को गलियां तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करानी चाहिए।
-राजीव गोयल, स्थानीय निवासी
नालियां गंदगी से अटीं
क्षेत्र में चारों ओर गंदगी का आलम है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण ज्यादातर नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई हैं। सफाई कर्मचारियों की अनदेखी के कारण लोग बहुत परेशान चल रहे हैं।
-प्रवीन वासन, स्थानीय निवासी
कर्मी कर रहे मनमर्जी
सफाई कर्मचारी मनमर्जी करते हुए सफाई कर रहे हैं। सही ढंग से सफाई न होने के कारण गलियों में कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है। स्थानीय लोग परेशानियों का सामना करने पर मजबूर हो हैं।
-विनोद गोयल, स्थानीय निवासी
नालों पर अतिक्रमण
मेन नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। उधर केंद्रीय जेल से पुरानी सेशन कोर्ट की ओर आने वाले रोड के साथ चल रहे मेन नालों को स्थानीय लोगों ने कवर कर अतिक्रमण किया हुआ है। परेशानी उठानी पड़ रही है।
-रमन खुराना, स्थानीय निवासी
घरों के आगे लगे गंदगी के ढेर
सफाई कर्मचारी कभी-कभी दिखाई देते हैं। कर्मचारी नालियों की गंदगी को निकालकर लोगों के घरों के आगे डाल देते हैं। कई-कई दिनों तक वह गंदगी के ढेर घरों के आगे बरकरार रहते हैं।
-सुनीता कपूर, स्थानीय निवासी
गलियां हुई खस्ताहाल
कॉलोनी में पेयजल के मामले में कोई समस्या नहीं थी। इसके बावजूद क्षेत्र की सभी गलियों को तोड़ दिया गया है। आज सभी गलियां खस्ता हालत में पहुंच चुकी हैं। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-रमेश वासन, स्थानीय निवासी
पसरा रहता है अंधेरा
क्षेत्र की गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद लाइटों को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। इस कारण शाम होते ही कई गलियों में रात के समय अंधेरा रहता है।

-राज जिंदल, स्थानीय निवासी
मनाली हाउस क्षेत्र वासियों की ओर से सफाई व्यवस्था के मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सफाई व्यवस्था को लेकर जांच करवा ली जाएगी। यदि कुछ खामियां पाई गई तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाएगा।
-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed