फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man who created WhatsApp group to track RTA officials' locations apprehended.

Ambala News: आरटीए अधिकारियों की लोकेशन जानने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Man who created WhatsApp group to track RTA officials' locations apprehended.
आरटीए की लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करने वाला मुरसलीन व ग्रुप एडमिन खालिद अहमद काबू: सोशल म
अंबाला। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी आरटीए की टीम की लोकेशन को व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर करने के मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन को भी काबू कर लिया है। दूसरे आरोपी यानी एडमिन की पहचान हापुड़ निवासी खालिद अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खालिद खुद भी बस में ही कंडक्टर है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ की ईशू ट्रैवल की करीब आठ बसों के कंडक्टर ने यह ग्रुप बना रखा था। यह सभी बसें चंडीगढ़, लखनऊ, पानीपत में चलती हैं और प्रवासी मजदूरों को छोड़ती है।
विज्ञापन

यूपी नंबर की बस के कंडक्टर से एडमिन का हुआ था खुलासा : लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में बस कंडक्टर यूपी के गाजियाबाद मुरसलीन को व्हाट्सएप के साथ काबू किया था। हालांकि उस समय आरोपियों ने ग्रुप की चैटिंग उड़ा दी थी। एक दिन के रिमांड के दौरान खालिद का नाम सामने आया था। दोनों आरोपियों से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद कर लिए है। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर आरोपी ऑन द वे नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये आरटीओ दस्ते की लाइव लोकेशन शेयर करते थे ताकि दूसरी बसों के चालक अलर्ट हो जाए और चालान की कार्रवाई से बच सके। पड़ाव थाना पुलिस ने जिला परिवहन अधिकारी सुशील कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 221 सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना की धारा 221, धोखाधड़ी की 318(4) व राजस्व को हानि पहुंचाने की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed