फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man found dead in bathroom

Ambala News: बाथरूम में मृत मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Man found dead in bathroom
अंबाला सिटी। डेहा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अमन उर्फ नोनी की वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर परिजनों ने अमन को घर के बाथरूम में बेसुध पाया था। उपचार के लिए अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस की चौकी नंबर चार प्रभारी रवि ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में फूड सप्लीमेंट ज्यादा लेने के कारण हार्ट अटैक होने की बात सामने आ रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अमन उर्फ नोनी जिम जाने का शौकीन था और अविवाहित था। सुबह जिम जाने के लिए उठा था। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed