{"_id":"690e582e86d756dc650d074b","slug":"man-dies-after-falling-from-bus-case-filed-against-roadways-driver-ambala-news-c-36-1-amb1001-152627-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस से गिरने पर व्यक्ति की मौत, रोडवेज चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस से गिरने पर व्यक्ति की मौत, रोडवेज चालक पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बस से गिरकर शहजादपुर के धनाना गांव निवासी संजय कुमार की मौत हो गई। हादसा सिटी के जग्गी सिटी सेंटर के पास वीरवार शाम को हुआ। मृतक के भाई राजीव कुमार की शिकायत पर बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। राजीव कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई संजय कुमार खेती-बाड़ी का काम करता था। उन्हें बलदेव नगर से अंबाला कैंट जाना था।
बलदेव नगर से जब वह हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए तो बस में काफी भीड़ थी। राजीव ने बताया कि वह तो बस के अंदर घुस गया, लेकिन भाई दरवाजे पर ही खड़ा रह गया। इस दौरान चालक से बस की गति कम करने का आग्रह भी किया गया, लेकिन चालक ने इसे अनसुना कर दिया। इस दौरान जब जग्गी सिटी सेंटर के पास चालक ने अचानक बस के ब्रेक लगाए तो उसका भाई संजय कुमार बस से नीचे गिरकर घायल हो गया।
बस के रुकते ही भाई को अन्य लोगों की मदद से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां कुछ देर बाद संजय कुमार ने दम तोड़ दिया। राजीव ने बताया कि जिस बस के कारण यह हादसा हुआ था, वह सोनीपत रोडवेज की बस है और इस बस को सोनीपत के मुडलाना निवासी दीपक कुमार चला रहा था।