{"_id":"65c559d7c3b4c85b1f0f5574","slug":"man-dies-after-being-hit-by-bike-ambala-news-c-36-1-sknl1017-118111-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाइक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाइक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कोटकछुआ गांव के निकट एक बाइक चालक ने ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले गुड्डू को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बाबाहेड़ी गांव ईंट का भट्ठा निवासी गुड्डू ने बताया कि वह बाबाहेड़ी में काम करता है। उसके पिता जंग बहादुर कोटकछुआ से राशन लेकर पैदल आ रहे थे। जैसे ही वह ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने आकर टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सिटी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। संवाद