फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ?male-female ratio gets better in shaha

यहां हैं लड़कों से ज्यादा लड़कियां

Fri, 22 Nov 2013 12:21 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 22 Nov 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
?male-female ratio gets better in shaha
 साहा के गांव ढकोला के ग्रामीणों ने लिंगानुपात में सुधार कर समाज के सामने एक नजीर पेश की है। यहां आंकड़ों पर नजर डाले तो इस गांव में 0 से 6 वर्ष के बच्चों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां है। साहा विकास खंड के इस गांव ढकौला में स्थित दो आंगनबाड़ियों ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक वीरवार तक इस गांव में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग में 45 लड़कियां और 36 लड़के हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम के मुताबिक इस गांव में लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक और कानूनी बुराई के प्रति बहुत सजग हैं और लड़कियों को जन्म का अधिकार देने के साथ-साथ शिक्षा का भी पर्याप्त अवसर देते हैं।
विज्ञापन


गांव की पंचायत भी गदगद

गांव के सरपंच प्रीतम सिंह कहा कि उनके गांव की आबादी 1544 है। इस आबादी में पुरुषों की संख्या 813 और महिलाओं की संख्या 731 है।

सरपंच के मुताबिक उनके गांव में सामाजिक भाईचारा अन्य गांवों की तुलना में बहुत मजबूत है। विभिन्न राजनीतिक दलों में विश्वास रखने वाले गांव वासी गांव के विकास तथा सामाजिक मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी मसलों में पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनके अनुसार अब 0 से 6 साल के बच्चों से जुड़े नए आंकड़ों ने गांव के सभी लोगों को गौरवान्वित किया है। इसमें लड़कियों की संख्या लड़कों से  ज्यादा हो गई है।

उनके अनुसार उनके गांवों में आगे भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed