फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Make audio calls to all SPs, police stations and CIA in-charges daily: DGP

रोजाना सभी एसपी थाना और सीआईए प्रभारियों को करें ऑडियो कॉल : डीजीपी

Fri, 24 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 24 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Make audio calls to all SPs, police stations and CIA in-charges daily: DGP
अंबाला के साहा थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बुधवार को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के सीमा नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत में अपराध रोकने पर जोर दिया। बुधवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर वह अचानक अंबाला के साहा थाने में पहुंचे। करीब एक घंटे तक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को जाना।
डीजीपी ओपी सिंह ने अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित प्रदेश के सभी एसपी को निर्देश दिए कि वह रोजाना समय मिलने पर सभी थाना व सीआईए प्रभारियों से ऑडियो कॉल कर अपराध को रोकने के संबंध में चर्चा करें। जिससे पता चल सके कि अगले सात दिन या एक सप्ताह में कौन आदमी गोली चला सकता है, कौन मर्डर कर सकता है। किसी का क्रिमिनल बैक राउंड है, जेल से बाहर आया है या नया क्रिमिनल है तो उसके बारे में रोज जिक्र करें। ऐसे में उसकी जानकारी का पता चलेगा। सबसे शेयर होने पर कार्रवाई भी होगी। वे यह नियमित तौर पर करें।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों व मुलाजिमों को हथियार संग रखने के निर्देश
डीजीपी ओपी सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व मुलाजिम को ड्यूटी के दौरान हथियार संग लेकर चलने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि आप पुलिस के अधिकारी है। आप कैसे मानकर चल रहे हैं कि अपराधी गोली नहीं चलाएगा, कैसे आपने मान लिया। या तो आपको पता नहीं अपराधी कौन है या आपको लगता है कि अपराधी कोई है ही नहीं। एक सीआईए इंस्पेक्टर है, उसी को पता है, उसी को खतरा है। हमें कुछ है ही नहीं। जब एक पुलिस कर्मी हथियार लेकर नहीं चलता है तो उसने मान लिया है कि कोई अपराधी है ही नहीं, कोई गोली चलाता नहीं और उस पर कोई गोली चलाएगा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल की पटरी की तरह हो, सामने से क्रिमिनल आए तो दूसरी तरफ से पुलिस
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अब मैट्रो रेल वाला सिस्टम नहीं चलेगा। ब्लू लेन में क्रिमिनल चल रहे हैं व येलो लेन में पुलिस चल रही है। दोनों का आपस में कोई आमना सामना हो ही नहीं रहा है। हम तो कहते हैं कि सिस्टम रेल की एक पटरी है, सामने से क्रिमिनल आ रहे हैं तो पुलिस इधर से आए जी। दोनों के बीच आमना सामना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed