फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Major incident in Ambala, Miscreants riding bike opened fire on tea stall owner and man, shot him in thigh

अंबाला में बड़ी वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने चाय की दुकान मालिक और शख्स पर की फायरिंग, जांघ में लगी गोली

Thu, 22 Feb 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Feb 2024 01:01 PM IST
सार

अंबाला छावनी में बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में गोली दुकानदार और बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार को लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Major incident in Ambala, Miscreants riding bike opened fire on tea stall owner and man, shot him in thigh
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी की मोटर मार्केट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने जनता टी स्टाल पर सुबह 11 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जाता है कि दुकान पर महज लाइटर खरीदने को लेकर बहस हुई थी। एक गोली दुकानदार की जांघ में लगी तो दूसरी गोली बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार की जांघ में लगी। इस बीच बदमाशों ने हवा में भी फायर किए थे।

विज्ञापन


दुकानदार की पहचान बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक कॉलोनी निवासी अमित तो दूसरे की प्रमोद के रूप में हुई। डायल-112 के कर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। अंबाला कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, प्रमोद की जांघ में गोली लगने के बाद छर्रे गुप्तांग में भी लगे। घायल अमित ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इतने में एक युवक आया और सिगरेट जलाने वाला लाइटर मांगने लगा। वह लाइटर नहीं चला तो वह बोलने लगा। इतने में उसने कहा कि आप पैसे वापस ले लो। युवक पहले तो बहस करने लगा और दुकान से बाहर निकलकर अपने साथियों को बुलाने लगा। इतने में बाइक पर दो और युवक आए और उन्होंने आते ही पहले एक हवाई फायर किया और देखते ही देखते उसकी जांघ में गोली मार दी। जैसे ही पड़ोसी प्रमोद बचाव करने आया तो उसकी भी जांघ में गोली मारी। आरोपियों के पास रिवाल्वर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि गोली चलने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed