{"_id":"65e24449f34c9adeac0474c8","slug":"main-road-work-stopped-near-pakki-sarai-ambala-news-c-36-1-amb1001-119171-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पक्की सराय के पास रुका मुख्य सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पक्की सराय के पास रुका मुख्य सड़क का काम
विज्ञापन
अंबाला। नाले के ऊपर पुलिया के निर्माण में देरी हो रही है और इस कारण पक्की सराय के पास बनाई जा रही मुख्य सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार ने रोक दिया है।
सड़क के दोनों और बीच का एक हिस्सा अधूरा पड़ा हुआ है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां दिनभर जाम भी लगा रहता है।
स्थानीय निवासी विनोद, गोपाल, लक्ष्य, गुरप्रीत आदि ने बताया कि पहले तो सड़क का निर्माण शुरु ही नहीं हो रहा था। अब निर्माण शुरु हुआ तो आस बंधी थी कि अब नई सड़क की सुविधा मिलेगी। लेकिन अब यह काम भी पिछले दो हफ्तों से बंद है। आधी-अधूरी सड़क स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन
3.67 करोड़ की लागत से तैयार होगी पुलिया
पक्की सराय के पास कंडम और बदहाल हो चुकी पुलिया का निर्माण 3.67 करोड़ की लागत से किया जाना है। अभी इसकी फाइल मुख्यालय स्तर पर लंबित है। इसलिए पुलिया का काम शुरु नहीं हो पा रहा। ऐसे में एक बार फिर स्थानीय निवासियों की मुसीबत बढ़ गई है। अगर एक-दो दिन बारिश हो गई तो इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
सुभाष पार्क से हाइवे तक पहुंचेगा रास्ता
12 क्रॉस रोड से पक्की सराय के पास अधूरे पड़े हिस्से का निर्माण कार्य अंबाला छावनी के लिए एक सौगात से कम नहीं है। जिस प्रकार अंबाला-साहा हाइवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं यह रास्ता भीड़भाड़ को कम करने का एक सही विकल्प भी होगा। जहां पहले अंबाला छावनी सहित महेशनगर आदि की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को उक्त हाइवे से अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाना पड़ता था। लेकिन सड़क के निर्माण से वाहन चालक सुभाष पार्क से होते हुए सीधा नेशनल हाइवे तक पहुंच सकेंगे। इससे उन्हें ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
वर्जन
पक्की सराय के पास मुख्य नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर कुछ समस्या है जोकि जल्द ही दूर हो जाएगी और पुलिया का काम भी शुरु करवा दिया जाएगा। अन्य हिस्से का निर्माण जारी है। अगर ठेकेदार ने काम रोका है तो उससे पूछताछ की जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।