{"_id":"686ee26402683a689b07b484","slug":"mahmoodpur-panchayat-accuses-village-secretary-complains-to-bdpo-ambala-news-c-36-1-amb1002-145757-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महमूदपुर की पंचायत ने ग्राम सचिव पर लगाए आरोप, बीडीपीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महमूदपुर की पंचायत ने ग्राम सचिव पर लगाए आरोप, बीडीपीओ से शिकायत
विज्ञापन
- सरपंच राहुल सैनी ने कहा कि हाउस की मीटिंग में भी नहीं आते सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी,
साहा। खंड के गांव महमूदपुर के सरपंच राहुल सैनी ने ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने बीडीपीओ को अपना शिकायत पत्र में सौंपा हैै, जिसमें सारी ग्राम पंचायत की मंजूरी है। अपने शिकायती पत्र में राहुल सैनी ने कहा कि ग्राम सचिव प्रवीन कुमार गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उनके पास केवल एक ही ग्राम पंचायत महमूदपुर है फिर भी ग्राम सभा की कार्यवाही में वह शामिल नहीं होते। इसके अलावा सरपंच ने वित्त से जुड़े गंभीर आरोप जड़े हैं।
राहुल सैनी ने कहा कि गांव के विकास कार्य रूके पड़े हैं। गांव में निर्माणधीन बीसी चौपाल का काम अधर में पड़ा है। गांव के लोग इस बारे में पूछते हैं तो वह क्या जवाब दें क्योंकि पिछले काम की पेमेंट नहीं हो रही। इसके अलावा गांव में गुरू रविदास मंदिर के पास तालाब है जिसमें जलकुंभी उगी हुई है और कूड़ा कर्कट पड़ा है। जिससे वहां रह रहे लोग परेशान हैं। क्योंकि तालाब में सांप इत्यादि जीव निकलते हैं और मच्छर आदि से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस तालाब की सफाई के लिए भी वह ग्राम सभा में मंजूर कर चुके हैं, लेकिन ग्राम सचिव की तरफ से इसके लिए पेमेंट पास नहीं होती। इसके अलावा गांव की नालियों की सफाई और खराब ई रिक्शा, टूटी रेहडिय़ों की मरम्मत के लिए भी भुगतान की मांग की गई, लेकिन पेमेंट ना होने के कारण हालात ज्यों के त्यों हैं। राहुल सैनी ने बीडीपीओ से उनका ग्राम सचिव बदलने की मांग की है।
सरपंच राहुल सैनी ने शिकायत दी है जिस पर उन्हें कहा गया था कि आपके गांव का ग्राम सचिव बदल दिया जाएगा। किसी अन्य को वहां लगा दिया जाएगा।
सुशील मंगला, बीडीपीओ साहा
सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उपायुक्त ने सरपंच को करीब पांच लाख की रिकवरी का नोटिस भेजा है। जांच के लिए उन्हें बुलाया गया है। इसलिए जांच के दौरान पेमेंट जारी नहीं हो सकती। सरपंच ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, उसके लिए मैं उस पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, ग्राम सचिव