{"_id":"664e87ba986d272700018ee7","slug":"mahavirs-statue-will-be-installed-in-mahavir-park-laser-show-will-be-held-in-naurangrai-pond-ambala-news-c-36-1-amb1003-123491-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महावीर पार्क में लगेगी महावीर की प्रतिमा, नौरंगराय तालाब में होगा लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महावीर पार्क में लगेगी महावीर की प्रतिमा, नौरंगराय तालाब में होगा लेजर शो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के महावीर पार्क में महावीर की मूर्ति लगेगी और नौरंगराय तालाब में भी भगवान वामन की मूर्ति लगने के साथ ही लेजर शो होगा। बीते दिनों चंडीगढ़ से अधिकारियों की कमेटी ने इन प्रोजेक्ट के लिए निरीक्षण किया।
टीम ने इन प्रोजेक्ट पर होने वाले आगामी कार्यों को लेकर संभावनाएं देखी हैं। जल्द ही इन कार्यों को लेकर मोहर लग सकती है। वहीं, महावीर पार्क, नौरंगराय तालाब व बाल भवन का रुका हुआ कार्य अगले महीने से शुरू हो सकता है। इसके लिए निगम ने संशोधित बजट के बाद पहले ही निविदा लगा दी थी। महावीर पार्क के लिए करीब दो करोड़, नौरंगराय तालाब के लिए एक करोड़ और बाल भवन के लिए चार करोड़ 50 लाख के बजट चुनाव से पहले मंजूर हो चुका है।
शहर में कमेटी ने किया था निरीक्षण
चंडीगढ़ और शहर निगम अधिकारियों ने महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब का निरीक्षण किया था। इस दौरान देखा गया था कि इन प्रोजेक्ट पर और कौन-कौन से कार्य हो सकते हैं और भविष्य में उनकी संभावना भी देखी गई। महावीर पार्क में भगवान महावीर की मूर्ति व नौरंगराय तालाब में लेजर शो व भगवान वामन की मूर्ति तालाब के बीच में लगाने को लेकर चर्चा हुई। कमेटी इन प्रोजेक्ट को लेकर कार्य कर रही है। जल्द ही इन प्रोजेक्ट पर भी मोहर लग सकती है।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट का होगा कार्य शुरू
शहर के महावीर पार्क में सड़क की तरफ बाहर बनाई गई सीमेंट की जालीदार दीवार टूटी है। इस जालीदार दीवार में अंदर जाकर लोग शौचालय कर रहे हैं। वहीं, नौरंगराय तालाब में भगवान वामन द्वादशी मेले पर ही निगम सफाई करवाता है। अभी यहां तालाब में गंदगी जमा है। इसी तरह बाल भवन प्रोजेक्ट का कार्य भी काफी समय से अधूरा पड़ा है। यहां भी बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं।
वर्जन
शहर के रुके हुए प्रोजेक्ट को लेकर रिवाइज बजट मंजूर हो चुका है। इसके लिए निविदा भी लगाई जा चुकी है। अगले महीने में कार्य शुरू करवाया जाएगा। इन प्रोजेक्ट के अलावा महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब में और क्या कार्य हो सकते हैं, उनको लेकर कमेटी ने बीते दिनों अपना निरीक्षण किया था। इस पर भी आगे की प्रक्रिया चल रही है।
डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम