{"_id":"6933408388be554e88002627","slug":"mahatma-jyotiba-phules-death-anniversary-celebrated-ambala-news-c-244-1-pnp1006-148290-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महात्मा ज्योतिबा फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महात्मा ज्योतिबा फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया
Sat, 06 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती मुख्यातिथि मेय
पानीपत। माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा संचालित हाली अपना स्कूल में शुक्रवार को संत महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मधु यादव ने की। मुख्यातिथि के रूप में मेयर कोमल सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। स्कूल की समन्वयक कंचन द्विवेदी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्कूल की गतिविधियों, उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले भारत के ऐसे युगल हैं। जिन्होंने अपना समूचा जीवन शिक्षा जागरण, स्त्री शिक्षा व दलित-पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थीं। इन महान दंपती ने उस दौर में जब समाज छुआछूत और अंधविश्वास की जंजीरों में जकड़ा था। शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान स्कूल परिसर में फुले दंपती के विचारों से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर एडवोकेट रामभज सैनी, दिनेश सैनी व एडवोकेट राममोहन राय मौजूद रहे।