फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maharana Pratap's statue unveiled today

Ambala News: महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण आज

Sat, 09 May 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 09 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's statue unveiled today
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान के स्वाभिमान का प्रतीक, देशभक्ति को समर्पित वीर महाराणा प्रताप की जयंती पर आज विशेष कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के सदर बाजार में उनकी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। वह शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अंबाला सदर को दी थी
विज्ञापन

इसी राशि से यह मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति 16 क्विंटल वजनी है जोकि पंच धातु से निर्मित है।
मूर्ति को स्थापित किया जा चुका है और कल शनिवार को इसका अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही वो 12 क्राॅस रोड पर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर और एसडीएम कार्यालय में शहीद सुखदेव सिंह व राजगुरू की मूर्ति भी स्थापित करेंगे। इसी प्रकार 1857 में शहीदों की याद में करोड़ों रुपए की लागत से विश्वस्तरीय शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है, जहां शहीदों को नमन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed