{"_id":"6805f35a98ce576f360c8a65","slug":"mahapanchayat-in-narayangarh-demanding-arrest-of-main-accused-in-harbilas-murder-case-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरबिलास हत्याकांड: नारायणगढ़ में महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे दुकानदार, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरबिलास हत्याकांड: नारायणगढ़ में महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे दुकानदार, भारी पुलिस बल तैनात
Mon, 21 Apr 2025 12:57 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:57 PM IST
सार
हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में करीब चार महीने पहले बसपा नेता व अधिवक्ता हरबिलास की हत्या हुई थी। मामले में अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने आज महापंचायत बुलाई है।
विज्ञापन
नारायणगढ़ में महापंचायत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता व अधिवक्ता हरबिलास हत्याकांड मामले में तीन माह बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए परिजनों ने सोमवार नारायणगढ़ के हुसैनी गांव में महापंचायत बुलाई। इसमें परिजनों के अलावा भारी संख्या में किसान व स्थानीय दुकानदार शामिल हैं जो पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस महापंचायत में कुछ ही देर में मंत्रणा के बाद कोई बढ़ा निर्णय लिया जा सकता है। महापंचायत में भारी पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन
13 गिरफ्तार व एक शूटर का हो चुका एनकाउंटर, चार अभी भी फरार
बता दें कि नारायणगढ़ पुलिस इस मामले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है और शूटर सागर एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर हो गया था। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड वेंकेट गर्ग 24 जनवरी को हुए हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस को वेकेंट गर्ग के विदेश में बैठे होने की सूचना है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर भी जारी किया जा चुका है। इस मामले में अभी तक कुल चार आरोपी फरार है।
विज्ञापन
95 मरले जमीन का था विवाद
बसपा नेता व वकील हरबिलास रज्जूमाजरा जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। 24 जनवरी को नारायणगढ़ के आहलुवालिया पार्क के पास कार सवार बसपा नेता हरबिलास की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब 95 मरले जमीन की रजिस्ट्री के 1.75 करोड़ रुपये के लेनदेन मामले में हरबिलास को बदमाशों ने गोलियां मार दी थी। कार सवार पुनीत डांग उर्फ चुन्नू को गोली लगी थी व एक अन्य घायल हो गया था।
विज्ञापन