फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahaka Shyam Baba's court with flowers from Kolkata, devotees dancing in the nectar rain of bhajans

Ambala News: कोलकाता के फूलों से महका श्याम बाबा का दरबार, भजनों की अमृत वर्षा में झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mahaka Shyam Baba's court with flowers from Kolkata, devotees dancing in the nectar rain of bhajans
छावनी का गांधी मैदान में आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन सुनते श्रद्धालु। संवाद
अंबाला। हम सेवादारों की तो तुम से पहचान है अपने लिए तो खाटू ही चारों धाम हैं... जैसे भक्ति गीतों और जयकारों के साथ रविवार को छावनी का गांधी मैदान मिनी खाटू धाम में तब्दील हो गया। यह अवसर था श्री खाटू श्याम मस्त मंडल द्वारा आयोजित 16 वें चार दिवसीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का। कार्यक्रम के पहले दिन बाबा का दरबार और उनकी महिमा देख भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन




बाबा का भव्य दरबार
महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य दरबार रहा, जिसे विशेष रूप से राजस्थान के खाटू श्याम धाम की थीम पर तैयार किया गया था। इस दरबार को सजाने के लिए खास तौर पर कोलकाता से फूल मंगाए गए थे। कारीगरों ने बाबा के भवन को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया, वहीं बाबा का अलौकिक शृंगार भी कोलकाता से आई 101 विशेष मालाओं से किया गया जोकि सभी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन



भजनों पर झूमे भक्त

संकीर्तन की शुरुआत खाटू धाम से पधारे महाराज श्याम सिंह चौहान ने की। उन्होंने अपनी मधुर वाणी में हम सेवादारों की तो तुम से पहचान है..., भजन गाकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, इसके बाद कोलकाता से आए मशहूर भजन गायक विवेक शर्मा ने श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है... भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली से आई प्रिया और प्राची बहनों की जोड़ी ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने ओ किस्मत वालों के घर पर श्याम आते हैं... और रात श्याम सपने में आए... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इन भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।



छप्पन भोग और आइसक्रीम का प्रसाद

महोत्सव के दौरान बाबा को छप्पन भोग लगाए गए और राधा रसोई सजाई गई। श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल के भंडारे के साथ-साथ विशेष रूप से आइसक्रीम का प्रसाद भी वितरित किया गया।




15 साल का सफर अब चार दिन का उल्लास

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री खाटू श्याम मस्त मंडल पिछले 15 वर्षों से लगातार यह आयोजन कर रहा है, पहले यह महोत्सव केवल दो दिनों का होता था, लेकिन भक्तों के उत्साह को देखते हुए पिछले तीन साल से इसे चार दिवसीय कर दिया गया है। सर्दी और बारिश की संभावना को देखते हुए मंडल की ओर से वाटर प्रूफ टेंट की पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि भक्ति में कोई बाधा न आए।

छावनी का गांधी मैदान में आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन सुनते श्रद्धालु। संवाद

छावनी का गांधी मैदान में आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन सुनते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed