{"_id":"678bf8d05f3532d99300915c","slug":"maha-kumbh-crowd-increasing-in-unchahar-express-jostling-and-pushing-ambala-news-c-36-1-amb1001-136188-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : ऊंचाहार एक्सप्रेस में बढ़ रही भीड़, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : ऊंचाहार एक्सप्रेस में बढ़ रही भीड़, धक्का-मुक्की
विज्ञापन
चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों की भीड़। संवाद
अंबाला। महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आरक्षित कोच में सफर करने वाले कंफर्म टिकट यात्रियों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। कोच में जनरल टिकट यात्री सवार हो रहे हैं और उनका आपसी मनमुटाव भी हो रहा है।
शनिवार को भी ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने सही समय पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और 5:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। यहां से काफी यात्री ट्रेन में सवार हुए। भीड़ के कारण कोच में चढ़ने वाले यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे खराब हालत जनरल कोच के थी। इन कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई क्योंकि ट्रेन चंडीगढ़ से ही भर कर आई थी।
दो विशेष ट्रेनों का संचालन
अंबाला और फिरोजपुर मंडल से रविवार को एक-एक विशेष ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन बठिंडा से फाफामऊ के लिए और दूसरी ट्रेन अमृतसर से फाफामऊ के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा-फाफामऊ एसी तृतीय श्रेणी की वेटिंग 21 है जबकि आरक्षित कोचों में अभी 138 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर-फाफामऊ की एसी श्रेणी की वेटिंग दो है, वहीं स्लीपर श्रेणी में आरएसी यानी आधी टिकट मिल रही है। इसका आंकड़ा भी 45 तक पहुंच चुका है। अब इन ट्रेनों में जनरल टिकट पर ही सफर करने का विकल्प बचा है।
विज्ञापन
बठिंडा-फाफामऊ समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से 19 जनवरी को सुबह 4.30 बजे चलकर सुबह 8.20 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ व राय बेरली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
अमृतसर-फाफामऊ समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर से रात 8.10 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुर, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुज्जफरनगर, मेरठ, हापुड़, गढमुक्तेशर, गजरौला, अमरोह, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
दैनिक ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
अंबाला कैंट से प्रयागराज और सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ हो गई है। इस कारण किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही। ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल की वेटिंग 95 तक पहुंच गई है। वहीं 22432 सूबेदारगंजा सुपरफास्ट में 58, 18102 टाटा एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 12312 नेताजी एक्सप्रेस में 112 वेटिंग, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 109 तक पहुंच चुका है।