फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   maggi stock blocked in shops

दुकानों पर है लाखों का मैगी स्टाक

Fri, 05 Jun 2015 01:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 05 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में शुरू हुई मैगी की सेंपलिंग का असर सेना की कैंटीनों पर दिखाई दे रहा है। आदेशों के बाद सीएसटी कैंटीन से मैगी हटा ली गई है, जबकि सेना की कैंटीनों में मैगी का लाखों रुपए का स्टाक पड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सिविल एरिया की दुकानों में भी लाखों का स्टाक है, जबकि अब आगे इसके वितरकों को भी दुकानदार इसके ऑर्डर देने से कतरा रहे हैं।

सेना कर्मियों को डेजी नीड्स का सामान सप्लाई करने वाली कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट से मैगी अब सेना की अन्य कैंटीनों को यह सप्लाई भी रोक दी गई है।

सूत्रों की मानें, तो वर्तमान में जो स्टाक कैंटीन आउटलेट में है, उसे भी हटा दिया गया है। सेना अधिकारियों की मानें, तो मिनिस्ट्री आफ डिफेंस से जो आर्डर आए हैं, उसके आधार पर यह जिला अंबाला की सीएसडी और अन्य कैंटीन पर भी लागू हैं। सूत्र बताते हैं कि सीएसडी में भी लाखों की मैगी का स्टाक डंप है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सिविल एरिया की दुकानों पर भी मैगी को लेकर असमंजस की स्थिति है। दुकानदारों की मानें, तो मैगी की बिक्री में कमी साफ दिख रही है। जिस तरह से सेना में इसकी बिक्री पर रोक लगी है, उससे लग रहा है कि प्रदेश में भी इसी तरह की रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुकानदारों में परमजीत सिंह, सौरभ कपूर, मलकीत सिंह, राजेश भारद्वाज का कहना है कि अभी दुकान में जो स्टाक है, उसे ही बेचने की कोशिशों में हैं। इसके अलावा अब यदि कोई दुकानदार आर्डर भी दे रहा है, तो वह भी काफी कम हैं, जबकि कई दुकानदार तो इसके ऑर्डर ही नहीं दे रहे हैं।

दो स्तरों पर जांचे जाएंगे सैंपल
ट्विन सिटी से बुधवार को मैगी प्रोडक्ट के ग्यारह सेंपल लिए गए थे। इन सभी सेंपलों को करनाल स्थित फूड लैबोरेटरी में जांच के लिए भिजवाया गया है। खास बात है कि स्वास्थ्य विभाग करनाल लैबोरेटरी से इस तरह के सैंपल मुख्यालय मंगवाकर उनकी पुन: जांच भी की जा रही है।  
---

मैगी की गुणवत्ता की जांच को लेकर सेंपलिंग की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार जो निर्देश देगी उसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा करनाल लैब से जांच के बाद मुख्यालय स्तर पर भी इसके सेंपलों की जांच होगी

- डॉ. विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन अंबाला
---

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पूरे प्रदेश में मैगी के सेंपल की जांच करवाने के निर्देश दिये हैं। जांच के बाद गुणवत्ता में खामी पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed