एमएम डीयू मुलाना के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के गैर शिक्षण स्टाफ के लिए यूनिवर्सिटी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में एमएम डीयू के चांसलर तरसेम गर्ग, सचिव संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग, कुलपति डॉ. हरीश शर्मा शामिल रहे। इस कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। पहला सत्र सॉफ्ट स्किल्स पर आधारित था। ट्रेनर अरुण सरीन ने प्रतिभागियों को संचार और फोन शिष्टाचार, बैठक शिष्टाचार, पोशाक, व्यक्तिगत उपस्थिति के बारे में जागरूक किया। द्वितीय सत्र छात्रों के प्रवेश, शैक्षणिक अभिलेखों से संबंधित था।
अकादमिक डिप्टी रजिस्ट्रार केएल हुरिया ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे प्रभावी तरीके से छात्रों का रिकॉर्ड रखा जाए। तीसरा सत्र परीक्षा व परिणाम आदि से संबंधित रिकॉर्ड रखने के तरीके पर था। 49 गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। एमएम डीयू मुलाना के टीपीओ जतिंद्र साधना ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझे किए।