फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Machines lying broken in physiotherapy center of civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Machines lying broken in physiotherapy center of civil hospital
शहर ​स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। यहां पर उपचार के लिए कई मशीनें मंगाई गई थीं, मगर इन मरीजों का प्रयोग भी नहीं हो रहा है, ऐसे में लोगों को बाहर के केंद्रों पर जाना पड़ रहा है, जिसमें मरीजों को मोटी फीस भी देनी होती है। कई बार लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की मगर इन मशीनों को ठीक नहीं करवाया गया। अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में ट्रैक्शन एमडब्ल्यूडी नाम के दो बेड है जो सर्वाइकल, कमर दर्द , कंधे में दर्द जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले बेड शो पीस बने हुए हैं। अस्पताल में डिजिटल शॉर्टवेव डायथर्मी नाम की मशीन खरीदी गई थी जिससे मरीजों को दर्द, मसल पुल जैसी बीमारियों से राहत दी जा सके, मगर यह मशीन भी खराब है।
विज्ञापन

इसके अलावा नागरिक अस्पताल में महिला मरीजों को अलग से इलाज देने के लिए पर्दों तक की सुविधा नहीं है, जिससे महिला मरीजों की फिजियोथेरेपी पर्दे में हो सके। अस्पताल की लापरवाही के कारण मरीजों को बाहर निजी फिजियोथेरेपी सेंटर में जाना पड़ता है।
विज्ञापन




संतोष ने बताया कि वह अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराने आईं लेकिन यहां पर फिजियोथेरेपी की मशीनें काफी समय से खराब हैं। जिसे लेकर कई बार डाक्टरों को बोल चुके हैं लेकिन मशीनें अभी तक ठीक नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉरेंस ने बताया कि वह अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराने आते है कोई न कोई मशीन हमेशा खराब रहती हैं, बाहर थेरेपी बहुत महंगी है और वह इतना खर्च उठा नहीं सकते हैं। अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर की मशीनों के खराब होने की जानकारी मिली है। सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है। सीएमओ ने संबंधित अधिकारी को मशीनों को ठीक करवाने के आदेश दे दिए।


- डॉक्टर राकेश, सिविल सर्जन, अंबाला।

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

शहर स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में खराब पड़ी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed