फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ma'am! Animals are at home, who will take care of them by staying here

मैडम! घर पर पशु हैं यहां रहने से उनका कौन रखेगा ध्यान 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Ma'am! Animals are at home, who will take care of them by staying here
नारायणगढ़। मैडम! घर पर पशु हैं। हम यहां रहेंगे तो उनका कोन ध्यान रखेगा? इतना ही नहीं घर में बच्चे भी बीमार हैं। एसडीएम अदिति व डीएसपी अमित भाटिया  वीरवार को गुर्जर धर्मशाला में पहुंचे तो यहां रह रहे ज्यादातर क्वारंटीन लोगों ने कुछ इसी तरह से अपना दुखड़ा रोया। इस पर एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप वहां की चिंता न करें जो भी दिक्कतें हैं उनका वहां समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पर क्वारंटीन किये गये सभी व्यक्ति धैर्य बनाये रखें।अपनी क्वारंटीन अवधि को पूरा कर घर जाएं। गांव राऊमाजरा के 23 व्यक्तियों को गुर्जर धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया था जोकि महाराष्ट्र बांच रैहना (रायपुररानी) के संपर्क में 22 मार्च को आये थे। इन सबके 5 अप्रैल 2020 को टैस्ट के लिए सैंपल लिये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed