{"_id":"6503761e078535ccbe0e1e27","slug":"lure-of-profit-in-online-trading-and-grabbed-rs-2990-lakh-from-property-dealer-ambala-news-c-36-1-sknl1017-10361-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे प्रॉपर्टी डीलर से 29.90 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे प्रॉपर्टी डीलर से 29.90 लाख हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग में डबल मुनाफे का लालच देकर प्रॉपर्टी डीलर से 29.90 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पहले तो आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को झांसे में लेकर पैसे लगवाते रहे और बीच-बीच में थोड़ा नुकसान बताकर पैसे लौटाते भी रहे। पूरी तरह से झांसे में आने के बाद लाखों की रकम हड़प ली। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने गुलशन राय, अविनाश और प्रीत पाल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में छावनी की तोपखाना परेड निवासी रणजीत कुमार सक्सेना ने बताया कि 24 नवंबर 2022 को उसकी मुलाकात चंडीगढ़ निवासी अविनाश और गुलशन राय से हुई थी। आरोपियों ने एक कंपनी का जिक्र करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग में शेयर की खरीद-फरोख्त का काम करने को बोला और दोगुने पैसे करने का लालच दिया। अंबाला में प्रॉपर्टी डीलर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में डबल पैसा करने का लालच देकर 29.29 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों के साथ भी आरोपी करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। उसने आरोपियों की बातों में फंसकर 15 लाख रुपये जमा करा दिए। आरोपियों ने उससे खाली कागज व फॉर्म पर साइन करा ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा दिया। उसका यूजर नेम और पासवर्ड भी अपने पास रखा। कहा था कि उन्हें अच्छा अनुभव है और वह प्रार्थी के पैसे से शेयर ट्रेडिंग करके उसके पैसे दोगुने कर देंगे। पहले तो मुनाफा न होने की बात बोलकर पैसे लौटा लिए। फिर दिसंबर 2022 को दोबारा 14.11 लाख अविनाश ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जनवरी 2023 को दोबारा 27.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। पीछे से पांच लाख रुपये निकाल लिए। उसे बताया कि 17 हजार रुपये का घाटा हुआ है। इसके बाद पैसे कभी लेकर फिर लौटाकर 29.90 लाख रुपये हड़प लिए।