फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Low height palm trees planted on the highway, Vij raged

हाईवे पर लगाए कम ऊंचाई के पॉम ट्री, भड़के विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Low height palm trees planted on the highway, Vij raged
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर बस स्टैंड से टांगरी पुल तक डिवाइडर के बीच पॉम के ट्री लगाने में खेल हो गया। यहां 12 फीट के पॉम ट्री लगने थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण केवल पांच फीट के पॉम ट्री लगा दिए गए। गृहमंत्री अनिल विज ने एनएचएआई अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि आखिर सात फीट कौन खा गया। मामले की जांच करो और संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराओ। विज सोमवार को सैन्य क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री विज ने नगर परिषद क्षेत्र में बनी 140 नई धर्मशालाओं के उद्घाटन के बारे में कहा कि धर्मशाला पर अब नप का ताला लगेगा ताकि वह धर्मशालाओं का रखरखाव व पर्ची काट सके। विज ने जिला नगर योजनाकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अवैध कॉलोनी नहीं कटनी चाहिए। इस पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लगना चाहिए। यदि कोई अवैध कॉलोनी कटी है तो उसे ध्वस्त करें। वहीं तहसीलदार को भी स्पष्ट कहा कि कोई प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवाने के लिए आता है तो उसका लाइसेंस पूछें। अगर उसके पास लाइसेंस नहीं है तो साफ मना कर दें। यही लोग अंदर आकर कमरे में ऊंची-ऊंची बोलकर रजिस्ट्री करवा लेते हैं और बाहर लोगों से एक-एक लाख रुपये तक वसूल कर लेते हैं।
विज्ञापन

बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसमें छावनी नागरिक अस्पताल के पास 10 किलोमीटर स्पीड के साइन बोर्ड लगाने को बोला। इस मौके पर उनके साथ मंडलायुक्त रेनू एस फुलिया व उपायुक्त विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में रोजाना बैठता हूं, कभी बत्ती गुल तो कहीं टूटी टाइल
मंत्री विज ने कहा कि वह रोजाना एक घंटा नेताजी सुभाष पार्क में बैठते हैं। उनके सामने ही बत्ती गुल रहती है। पूछने पर ठेकेदार कहता है कि दो साल से बिल पास नहीं हुआ। पार्क में कई जगह टाइलें टूटी पड़ी हैं। नगर परिषद अधिकारी ने तर्क देते हुए कहा कि ठेकेदार पैसे ही क्लेम नहीं करता। ऐसे में मंत्री विज ने निर्देश दिए कि पार्क में शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क बने। साथ ही तीन कर्मचारी नियमित तौर पर होने चाहिए। उन्होंने फूड कोर्ट को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
तीन साल में 370 विकास कार्य शुरू, 140 पर चल रहा काम
बैठक में डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पिछले तीन साल में 370 विकास परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। इनमें से 107 विकास परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है, 140 प्रगति पर हैं और 35 परियोजनाओं पर इसी सप्ताह कार्य शुरू हो जाएगा। 84 परियोजनाओं पर टेंडर संबंधी प्रक्रिया को दोबारा करने का काम किया जा रहा हैं।
15 हजार लाइटें आखिर कहां गई, जांच करें
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 हजार लाइटें लगाई हैं, लेकिन कहीं दिख नहीं रही। आखिर यह लाइटें लगी कहां है। ऐसे में पुरानी लाइटों के साथ-साथ नई लाइटों के जांच के निर्देश दिए। साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग के विषय पर उन्होंने उपायुक्त को कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। दरअसल, पार्किंग के डिजाइन में बदलाव को लेकर मंत्री विज भड़क गए। विज ने कहा कि बिना डिजाइन के काम कैसे हो गया। मामले की जांच होनी चाहिए और डीसी को निर्देश दिए।

इन पर हुई चर्चा
बैठक में बैंक स्क्वेयर, डेयरी शिफ्टिंग, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रॅाम वाटर, स्वागत द्वार, फॉयर ब्रिगेड भवन, डॉक्टर कॉलोनी, कैंसर केयर सेंटर, रिंग रोड, काली पलटन पुल, आरओबी, आरयूबी, लघु सचिवालय, शहीद स्मारक, आर्यभटट् विज्ञान केंद्र, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स हॉस्टल, रेहड़ी-फड़ी मार्केट, गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तार से प्रगति जानी। अमरूत प्रोजेक्ट व सीएम अनांउसमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को निकलसन रोड से सभी पोल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed