फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lots of problems in Sector 10

Ambala News: सेक्टर-10 में समस्याओं का अंबार, निगम ने किया दरकिनार, अब खटखटाएंग मुख्यालय का दरवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Lots of problems in Sector 10
अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे
सेक्टर- 10 की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। लोगों की मानें तो सेक्टर- 10 में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। सेक्टर के रिहायशी भवनों के बीच खाली प्लॉटों में जंगली घास उगी हुई है, वहीं 25 प्रतिशत बनाए गए रिहायशी भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। जिनमें जंगली घास व विशाल पेड़ खड़े हैं। रही-सही कसर खाली प्लॉटों में गंदगी पूरी कर रही है। इसी प्रकार सेक्टर की ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सेक्टर के मुख्य नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण हल्की बरसात में ही कई इलाकों में जलभराव हो जाता है। इन सभी समस्याओं को लेकर स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई बार नगर निगम को लिखित में शिकायतें दी जा चुकी हैं, बावजूद इसके समस्या समाधान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

------------------
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

फोटो नंबर-52
सेक्टर- 10 के बीच बहुत सारे रिहायशी भवन खंहडर में तब्दील हो चुके हैं। कुछ प्लॉट मालिकों ने करीब 15 से 20 वर्षो पहले 25 प्रतिशत रिहायशी भवन बनाकर छोड़ दिए थे। इनमें जंगली घास उगी हुई है और विशाल पेड़ भी खड़े हैं। इस पर प्रशासन को कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वेद प्रकाश कौशिक।
-----------------------
मकान मालिकों को दें नोटिस
फोटो नंबर-53
सेक्टर- 10 क्षेत्र में काफी प्लॉट खाली पड़े हुए हैं, इनमें जंगली घास व जलखुंभी उगी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इन खाली प्लॉट मालिकों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशबंधु मेहता।
-------------------
स्ट्रीट लाइटें बंद
फोटो नंबर-54
सेक्टर की ज्यादातर गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में हैं। इस कारण रात के समय गलियों में अंधेरा छाया रहता है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

हरमिंद्र सिंह।
-----------------
सीवर व्यवस्था ठप्प
फोटो नंबर-55
सेक्टर 10 के क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प चल रही है। सेक्टर के कई क्षेत्रों में सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। इससे गंदगी का माहौल बना हुआ है।

टीएन गुप्ता।
----------------
मुख्य कार्यालय में गुहार लगाएंगे
फोटो नंबर-56
सेक्टर-10 से संबंधित सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, खाली प्लॉटों में गंदगी व 25 प्रतिशत बनाए गए रिहायशी भवनों आदि विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में कई बार नगर निगम व हुडा को लिखित शिकायतें की गई। लेकिन सेक्टर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। समस्याओं को लेकर जल्द ही वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल पंचकूला मुख्य कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मिलेगा।

कमल सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10
-----------------------

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 में बनाए गए 25 प्रतिशत रिहायशी भवनों में उगी जंगली घास व खड़े विशाल पे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed