फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Loss worth crores of rupees due to factory fire

Ambala News: फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Loss worth crores of rupees due to factory fire
मुलाना। अंबाला-जगाधरी मार्ग पर हमीदपुर गांव के मोड़ पर रिबाउंडेड एंड पेट्रोफॉम फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पंहुची, लेकिन आग ज्यादा फैल चुकी थी। जिस पर काबू पाने के लिए मौके पर छह फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में फैक्ट्री की कीमती मशीनों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक का दावा है कि उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है। मालिक विरेन्द्र गुजराल निवासी अंबाला ने बताया कि गांधी जयंती के चलते फैक्ट्री में सोमवार की छुट्टी थी। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे फैक्ट्री में रहने वाले एक वर्कर ने उन्हें फोन कर बताया कि फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed