{"_id":"6740f032a1a26809830856a4","slug":"loss-of-nagar-panchayat-elections-councillors-are-there-for-work-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-133206-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप चुनाव का का नुकसान, काम के लिए पार्षद : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप चुनाव का का नुकसान, काम के लिए पार्षद : विज
विज्ञापन
अंबाला। भविष्य में बहुत जल्द नगर परिषद के चुनाव होने हैं और ज्यादा सदस्य बनाने पर हमें उतना ही फायदा आगे चुनावों में होगा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह जानकारी छावनी के ग्रेस पैलेस में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनावों में हमने अपना चेयरमैन बनाना है। नगर परिषद चुनाव नहीं होने से उसका हमें नुकसान हुआ है, यदि चुनाव होते तो उन्हें 32 पार्षद काम करने के लिए और मिल जाते। पार्षद लोगों के गली-मोहल्लों के काम कराते, जिसका हमें लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि हमने अभी से ही सदस्यता अभियान के साथ-साथ नगर परिषद चुनावों में किस-किस को खड़ा करना है।
इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा पार्टी की नीतियों और हमारे कामों की वजह से हरियाणा में लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी है। इसे हवा के रुख के खिलाफ तैरना कहते हैं। इसके अलावा कहा कि अंबाला छावनी में विकास कार्य करवाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन और जान लगा दी और यह आसान नहीं है। आज बाहर के लोग भी देखते हैं कि यहां इतने काम कैसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
सब जगह होगा एक समान काम
विज ने कहा कि अब अपना शहर देखना है और इस बात का कोई फर्क नहीं रखेंगे कि कहीं से हमें वोट नहीं मिली तो वहां काम नहीं करना। उन्होंने कहा कि पीछे जो काम रोके गए वो अब प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है और पार्टी ने हरियाणा में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। हरियाणा के लिए पार्टी ने बहुत बड़ा 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है और हर विधानसभा में न्यूनतम 20 हजार सदस्य और हर लोक सभा से 50 हजार सदस्य बनाने के लिए कहा है। सदस्य बनाना बहुत आसान है क्योंकि सभी कुछ ऑनलाइन है।

रामचंद्र।

रामचंद्र।

रामचंद्र।

रामचंद्र।