फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Vamana's gate will be beautified with an expenditure of Rs 27 lakh.

Ambala News: 27 लाख से भगवान वामन द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Vamana's gate will be beautified with an expenditure of Rs 27 lakh.
- सवा सौ साल से वामन द्वादशी पर लगता है मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने भगवान वामन द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए 27 लाख रुपये की राशि मंजूर कर टेंडर लगवाया। जल्द वामन द्वार सुंदर और भव्य रूप में नजर आएगा। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के निजी सचिव प्रीतम सिंह ने बताया कि सनातनियों की आस्था के प्रतीक वामन भगवान का अंबाला में विशेष स्थान और विशेष महत्व है। वामन भगवान के नाम पर यहां पर करीब सवा सौ साल से वामन द्वादशी का मेला लगता है और एक भव्य जल कुंड 11 वर्षों से वामन भगवान के नाम पर तैयार किया जा रहा है।
उसी प्रकार काफी लंबे समय से एक वामन द्वारा की घोषणा अंबाला में हुई थी, जो पिछले दिनों पूर्ण हुई है, लेकिन उस द्वार को बनाने से पूर्व जो रूपरेखा सनातनियों के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, उस रूपरेखा के अनुरूप द्वार नहीं बना। वहीं, अब मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने वामन द्वार का भव्य सौंदर्यीकरण करने के लिए 27 लाख रुपये की राशि मंजूर कर उसके सौंदर्यीकरण का टेंडर लगवा दिया है। जल्द वामन द्वार एक अच्छे सुंदर और भव्य रूप में अंबाला की जनता के साथ-साथ सभी सनातनियों को नजर आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी मेयर ने करीब 24 लाख रुपये शहर के सभी चौकों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए भी पास करवा दिए हैं और जिस पर काम चल रहा है। सर्वप्रथम अग्रसेन जयंती से पूर्व महाराजा अग्रसेन चौक, कोर्ट रोड पर विश्वकर्मा चौक, आर्य स्कूल के चौक पर आर्य समाज चौक आदि का काम पूरा हो चुका है, बाकी पर काम किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed