{"_id":"68b5f03a982da996ab0ae41a","slug":"lord-vaman-will-be-seated-dwadashi-fair-starts-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-148911-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भगवान वामन होंगे विराजमान, द्वादशी मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भगवान वामन होंगे विराजमान, द्वादशी मेला आज से
Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेले का मंगलवार को शुभारंभ होगा। शोभायात्रा के साथ पांच मंदिरों से हिंडोले पुरानी अनाज मंडी में विराजमान होंगे। मेले में तीन दिन तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेंगे।
पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में भजनों की धुन पर विभिन्न कलाकार वामन भगवान का गुणगान करेंगे। मेले की 2 सितंबर सुबह 7:30 बजे हवन के साथ शुरुआत होगी और पूर्व मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे नौरंगराय सरोवर के पास बड़े ठाकुरद्वारा से ठाकुर जी का स्वरूप पहला हिंडोला, दूसरा राधा कृष्ण मंदिर से, दो हिंडोले कलाल माजरी से और पांचवां हिंडोला नौहरियान मंदिर से शोभायात्रा के साथ पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में पहुंचेंगे। यहां मंडी में हिंडोले विराजमान होंगे। 2 सितंबर को रात्रि 8 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। पंजाबी गायक हरभजन मान श्रोताओं को भजनों के माध्यम से मंत्रमुग्ध करेंगे। श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर इस तीन दिवसीय मेले को पिछले लगभग 125 वर्षों से निरंतर आयोजित करती आ रही है। यह मेला सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल की देखरेख में आयोजित होगा। सभा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद