{"_id":"64d93afa10ce40abed029066","slug":"lord-vaman-dwadashi-mela-from-september-24-jabalpurs-band-will-be-special-ambala-news-c-36-1-amb1003-8529-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भगवान वामन द्वादशी मेला 24 सितंबर से, जबलपुर का बैंड रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भगवान वामन द्वादशी मेला 24 सितंबर से, जबलपुर का बैंड रहेगा खास
विज्ञापन
शहर का ऐतिहासिक भगवान वामन द्वादशी मेला श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर द्वारा 24, 25 व 26 सितंब
अंबाला सिटी। शहर का ऐतिहासिक भगवान वामन द्वादशी मेला श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 24, 25 और 26 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी में मनाया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए रविवार को सभा सदस्यों की बैठक जीआरएसडी स्कूल में हुई।
इसकी अध्यक्षता सभा प्रधान नरेश अग्रवाल ने की। इस बार मेले में पांच मशहूर बैंड शोभायात्रा में पहुंचेंगे। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र जबलपुर का श्याम इंटरनेशनल बैंड रहेगा। यह बैंड धार्मिक और देशभक्ति की धुन से आकर्षण का केंद्र होगा। मेले के लिए मुख्य अतिथि और कलाकार की सूची तैयार की जा रही है कि किस दिन कौन से मुख्य अतिथि होंगे और कौन-कौन से कलाकार मेले में आकर अपनी प्रस्तुति देंगे। हर वर्ष तीन दिवसीय मेला उत्साह के साथ लगता है।
भगवान वामन होते हैं विराजमान
मेले के पहले दिन पांच मंदिरों से हिंडोले आते हैं। शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के बाद भगवान वामन शहर की पुरानी अनाज मंडी में विराजमान होते हैं। यह हिंडोले बड़ा ठाकुरद्वारा, राधे श्याम मंदिर, कलाल माजरी से दो, नौरया धर्मशाला से आते हैं और मेले के तीसरे अंतिम दिन बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। देररात तक हिंडोले नौरंगराय तालाब पर परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
सदस्यों को सौंपी आयोजन की जिम्मेदारी
सभा प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार को मेले के आयोजन को लेकर सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है और इस बार भी शहरवासियों के सहयोग से श्री वामन द्वादशी मेला पिछले साल से भी भव्य होगा। मेले के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर पर चल रही है, सभी बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। विधायक असीम गोयल भी मेले की तैयारियों के लिए संपर्क में है। प्रशासन से भी सभी मंजूरियां ली जा चुकी है। ऐतिहासिक भगवान वामन द्वादशी मेला इस बार ऐतिहासिक रूप लेगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल लक्की, कुलभूषण गोयल, विनोद बंसल, हिमांशु अग्रवाल, संतलाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अविनाश सिंगला, मुकेश जिंदल, गगन अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, नितिन गोयल, रोबिन जिंदल, रोहित अग्रवाल और गगन अग्रवाल मौजूद रहे।