{"_id":"68e16c6db9533d7fc60c3094","slug":"lord-valmikis-appearance-day-celebrated-in-barada-ambala-news-c-36-1-amb1002-150873-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बराड़ा में मनाया भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बराड़ा में मनाया भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस
Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस समारोह में मंचासीन पदाधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। गांव बराड़ा में भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान मुख्य अतिथि और नगर पालिका बराड़ा के प्रधान रजत मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि संतोष चौहान सारवान ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और सभी को भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को शिक्षा और ज्ञान का मार्ग दिखाया और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर समाज की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह वाल्मीकि आश्रम सिरसगढ़ के पूर्व प्रधान श्याम लाल बराड़ा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में बलकार सिंह, नरेश कुमार, राजेश कागड़ा, बलबीर सिंह, माया राम, विजय कुमार, बलजिंदर कुमार, पार्षद राजकली, दिग्विजय सिंह सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस समारोह में मंचासीन पदाधिकारी। विज्ञप्ति- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन