फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   loot

...किराएदार बनकर आए डकैतों ने सास- बहू व नौकरानी को बंधक बना डाली डकैती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
loot
अंबाला सिटी। किरायेदार बनकर आए डकैतों ने अंबाला शहर के रामनगर स्थित घर में सास-बहू और नौकरानी को बंधक बना लाखों की डकैती कर डाली। रामनगर अंबाला शहर में आए डकैतों ने पहले बहाने से 60 वर्षीय सास राज, 40 वर्षीय बहू अंजली व माजरी वासी नौकरानी रीना को ऊपर लिए गए किराये के कमरे में बुलाया। फिर उन्हें बंधक बनाकर तीनों पर पेचकस और डंडे से वार कर घायल कर दिया। बहू अंजली पर पिस्तौल तान दी। फिर अलमारी की चाबी लेकर वारदात को अंजाम दिया। शहर कोतवाली थाने में दो महिलाओं सहित पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब इसी धुंधली फुटेज के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। वहीं फोरेंसिक क्राइम एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके का मुआयना किया। डीएसपी सुलतान सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीआइए-वन इंचार्ज केवल, टू इंचार्ज अमन कुमार तथा डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर संदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गृह प्रवेश के लिए पूजा के बहाने बुलाई तीनों ऊपर
पूरी वारदात को योजनाबद्घ तरीके से अंजाम दिया गया। डकैतों ने सबसे पहले इस एरिया की रैकी की। 24 सितंबर को डकैतों ने घर के मालिकों को विश्वास में लिया। कहा उन्हें किराये में कमरा चाहिए। मकान मालिकों ने घर की प्रथम मंजिल पर बना कमरा दे दिया। इस पर डकैत किराया देकर चले गए। इसके बाद 9 अक्टूबर की शाम को घर में आए। कहा कि 10 की सुबह विधि-विधान से पूजा करवाई जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार डकैतों ने वीरवार सुबह करीब 11 बजे हवन के लिए प्रसाद बनाने के लिए पहले सास-बहू को बुला लिया।
विज्ञापन

नाड़े और चुन्नी से बांधकर स्टोर में फेंका
प्रसाद बनाने पहुंची सास-बहू को बदमाशों ने नाड़े और चुन्नी से बांधकर स्टोर रूम में फेंक दिया। डंडे व पेचकस से वार कर घायल करते समय साथ लाए म्यूजिक सिस्टम की आवाज फूल कर दी ताकि कोई आवाज बाहर न निकले। नौकरानी को भी इसी ट्रिक से चंगुल में फंसाया। फिर बहू अंजली पर बंदूक तानकर अलमारी की चाबी लेकर वारदात को अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों के लिए दो हिस्सों में बंटा गया था घर
जानकारी के अनुसार हरबंस लाल की पटेल रोड पर जनता वाच कंपनी के नाम से दुकान है। घर के दो पोर्शन में से एक में उनका बेटा सुरेंद्र, पुत्रवधू अंजली व पोता सिद्धार्थ रहते हैं जबकि दूसरे पोर्शन में दूसरे बेटे का परिवार रहता है। सास राजरानी दूसरे बेटे के साथ रहती है।

डकैती के केस की तफ्तीश जारी : एसएचओ सिटी
-सिटी कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार व चौकी इंचार्ज एएसआई रोहताश के अनुसार पांच लोग किराएदार बनकर रामनगर के घर में तीन महिलाओं को बंधक बनाकर जेवर व नकदी ले गए हैं। केस को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज व क्राइम टीमों की मदद ली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed