फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   loot

बीच सड़क पर कार रोक बंदूक की नौक पर गहने लेकर फरार हो गए लुटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot
शादी में कार से जा रहे एक परिवार को बलदेव नगर फ्लाईओवर के पास बीच सड़क पर रोककर अज्ञात युवकों ने बंदूक की नोक पर लाखों के गहने लूट लिए। परिवार सदस्यों को बंदूक का बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब लुटेरे फरार हो गए तो राहगीरों ने उन्हें सिटी स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कैंट के रहने वाले 48 वर्षीय मनोज कुमार वर्मा, पत्नी 45 वर्षीय यशोधा, 18 वर्षीय बेटा चिराग और, 21 वर्षीय बेटा जतिन कार से सिटी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि बलदेव नगर फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते उनकी कार के आगे लगा दिया। धीरे-धीरे उनकी कार को रुकवा दिया। जैसे ही उन्होंने अपनी कार रोकी कार से उतरे हथियार के साथ युवकों ने उन्हें घेर लिया और पहले शीशा खुलवाते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद उन्हें उनकी पत्नी व बेटों पर हथियार से वार करते हुए घायल कर दिया और सारे गहने लेकर फरार हो गए। जहां अभी उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed